पूराकलन्दर पुलिस ने 5.5 लाख रुपये की ठगी के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

पूराकलन्दर पुलिस ने 5.5 लाख रुपये की ठगी के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।थाना पूराकलन्दर पुलिस ने 5.5 लाख रुपये की ठगी के मामले में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों ने कूटरचित आधार कार्ड बनाकर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की।पीड़िता से मकान बनवाने हेतु जमीन दिखाकर ₹5,50,000 हड़प लिए गए।पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज की।इस मामले में थाना पूराकलन्दर में मु0अ0सं0 84/26 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मामले में कई धाराएं बढ़ाई गईं, जिनमें धोखाधड़ी, धमकी और अन्य अपराध शामिल हैं।
पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संजय वर्मा और अंकित यादव को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया।तीसरे आरोपी अनिकेत यादव को देर रात मसौधा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।मुख्य आरोपी संजय वर्मा का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट व एनडीपीएस जैसे मामले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *