पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने शहीद की पत्नी को सौंपा आर्थिक सहयोग का चेक

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा दिया गया आर्थिक सहयोग का चेक अमर शहीद राजकुमार यादव की पत्नी को सौंपते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया इस मौके पर उन्होंने कहा स्वर्गीय अमर शहीद राजकुमार यादव छत्तीसगढ़ में हुए आतंकवादी हमले में देश के लिए लड़ते हुए शहीद हो गए इनका बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएग। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा शहीद राजकुमार यादव के परिजनों के साथ पूरी समाजवादी पार्टी हर समय कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव,महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रमुख राम अचल यादव उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, छोटे लाल यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, अवधेश,यादव, विशाल मणि यादव रिक्की रवि यादव राजेंद्र यादव, शंकर जीत यादव मुकेश यादव, मंजीत यादव, संजीत सिंह, दीपक यादव राधे राधे, सुरेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *