1-आर्मी की कूट रचित दस्तावेज, सेवामुक्ति पुस्तिका के दस्तावेज बरामद
2-नौकरी दिलाने वाला मुख्य सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
जौनपुर शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत पुलिस एवं आर्मी इंटेलिजेन्स की लखनऊ टीम व स्वाट टीम जौनपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कूटरचित आर्मी के सेवामुक्ति पुस्तिका प्रमाण पत्र पर भिन्न-भिन्न बैंको/ए0टी0एम0 पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 4 फर्जी आर्मी की सेवामुक्ति पुस्तिका प्रमाण पत्र बरामद किया है।
मामले का खुलासा करते गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी शाहगंज प्रभारी निरीक्षक शाहंगज सदानन्द राय व स्वाट टीम एवं आर्मी इंटेलिजेंस टीम लखनऊ की सूचना पर कूटरचित सेना के सेवामुक्ति पुस्तिका प्रमाण पत्र के साथ चार अभियुक्तों क्रमशः प्रमोद कुमार यादव पुत्र रामकिशोर यादव नि बघडवाडा थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर ,सुरेन्द्र प्रसाद सिंह पुत्र स्व0 रामसेवक सिंह नि0 बसौली थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर ,रनधीर यादव पुत्र चन्द्रबली यादव नि0 काजीशाहपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर ,विनोद कुमार राय पुत्र हरि कुमार राय नि0 पिपरौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ को गिरफ्तार किया गया एवं उनके कब्जे से कुल 04 कूटरचित आर्मी की सेवामुक्ति पुस्तिका प्रमाण पत्र बरामद कर उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हम लोग कूटरचित आर्मी सेवामुक्ति पुस्तिका प्रमाण पत्र के आधार पर भिन्न-भिन्न बैंको व ए0टी0एम0 तथा कैश मोबाइल में सिक्टोरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। हम लोग कभी भी आर्मी में भर्ती नही हुए थे अभियुक्तगणों के मुख्य सहयोगी की तलाश की जा रही है।

