फ्यूचर पब्लिक स्कूल में अंकपत्र वितरण एवं विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।फ्यूचर पब्लिक स्कूल में अंकपत्र वितरण समारोह एवं विभिन्न विषयों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शैक्षणिक उपलब्धियों के अंतर्गत कुल 9 विद्यार्थियों ने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर गुनगुन यादव, पीयूष एवं काव्या रहे। द्वितीय स्थान पर ऋचा यादव, चिन्मय त्रिपाठी एवं रिद्धिमा सिंह तथा तृतीय स्थान पर अगम्य पटेल एवं शिफा ने स्थान प्राप्त किया।विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 31 कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें प्रमुख रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग, रोबोट, यूकेरियोटिक सेल, ब्लड सर्कुलेशन, रिवर क्लीनिंग मॉडल, वाटर साइकिल, हाइड्रोलिक रोबोटिक आर्म, ऑटोमैटिक रोबोटिक कार, होलोग्राम, न्यू पार्लियामेंट हाउस तथा सोलर, विंड एवं हाइड्रोपावर से संबंधित मॉडल शामिल रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव, महिला मोर्चा महामंत्री प्रतिमा शुक्ल, पूर्व ग्राम प्रधान शिव शंकर मौर्य, जिला मंत्री भाजपा वीर सेन सिंह, अशोक सिंह, पुष्कर तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी एवं प्रवीण सिंह उपस्थित रहे।सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय के संरक्षक पंचम कुमार तिवारी, डायरेक्टर अरुण त्रिपाठी एवं प्रबंधिका नेहा तिवारी द्वारा अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

