बन्द घरों की रेकी कर ताला तोड़ कर चोरी करने वाले 03 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

बन्द घरों की रेकी कर ताला तोड़ कर चोरी करने वाले 03 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। क्राइम ब्रॉन्च लखनऊ व थाना मड़ियांव की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बन्द घरों की रेकी कर ताला तोड़ कर चोरी करने वाले 03 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को भारी मात्रा में चोरी के कीमती जेवरात, 01 अदद मोटर साइकिल फोनिक्स (घटना में प्रयुक्त) व अन्य चोरी के सामान (कीमत लगभग 8 लाख रूपये) सहित गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजित आर) शंकर, पुलिस उपायुक्त, अपराध कमलेश दीक्षित, अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज वृज नारायण के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मड़ियाँव शिवानन्द मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना मड़ियांव की पुलिस टीम द्वारा घरों का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले 03 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान बरामद किया गया।
थाना मडियांव की पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वांछित, वारण्टी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति में अजीज नगर तिराहे पर खड़े थी कि जरिए मुखविरखास सूचना प्राप्त हुई कि साहब आपने जो पूर्व में बंद घरों में हुई चोरी के सम्बन्ध चोरो की फोटो दिखायी थी वह लोग अजीज नगर से सेवा हास्पिटल की ओर जाने वाले पुल की ढलान के पास किसी के इंतजार में खड़े यदिजल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है। मुखविरखास द्वारा बताये गये तीनों व्यक्तियों को हिकमत अली का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो बारी बारी से अपना नाम 1. मो० शहजाद उर्फ शेरा पुत्र मो० सलीम निवासी मूल पता ग्राम आदमपुर थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंड़ा हालपता म0नं0 12/12 मायावती कालोनी भिटौलीखुर्द थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ उम्र 46 वर्ष, 2. राहिल साहिल अंसार उर्फ राहिल पुत्र स्व० अंसार निवासी मूलपता साले नगर मायावती कालोनी थाना आशियाना जनपद लखनऊ हालपता म0नं0 12/12 मायावती कालोनी भिटौलीखुर्द थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ उम्र 45 वर्ष 3. विपिन पुत्र गंगाराम यादव निवासी ग्राम रंजीत खेड़ा थाना मौरांवा जनपद उन्नाव उम्र 24 वर्ष बताया। पकड़े गये व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने एक साथ बताया कि हम लोग मिलकर कई बंद मकानों में ताला तोड़कर चोरी करते है जिसमें हमारी जानने वाली सविता देवी उर्फ सारिका के साथ मिलकर चोरी करते है। महिला को इसलिये साथ रखते हैं जिससे रात के समय में हम लोगों पर कोई शक ना कर सके और जरुरत पड़ने पर ध्यान भी भटकाया जा सके तथा चोरी में जो भी माल मिलता था उसको हमलोग सविता देवी को रखने के लिए दे देते थे बाद में सभी लोग आपस में बांट लेते थे। पकडे गये व्यक्तियों की निशादेही पर सविता देवी उर्फ सारिका पत्नी राजबहादुर निवासी सेमरागौढ़ी थाना मड़ियांव जनपद लखनऊ उम्र करीब 44 वर्ष के घर से भारी मात्रा में चोरी के कीमती जेवरात, 01 अदद मोटर साइकिल फोनिक्स

(घटना में प्रयुक्त) व अन्य चोरी के सामान (कीमत लगभग 8 लाख रूपये) बरामद किया गया। पकड़े गये तीनों व्यक्तियों तथा एक महिला को कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 06.50 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त बरामद मोटर साइकिल नम्बर यूपी 32 एफडब्लू 4790 फोनिक्स को अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे मौके पर सीज किया गया। दौराने गिरफ्तारी व बरामदगी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *