बाल मेला का हुआ आयोजन

बाल मेला का हुआ आयोजन

अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
रिपोर्टर प्रवीण कुमार अस्थाना
खेतासराय जौनपुर। स्थानीय थाना छेत्र के फुरकानिया हायर सेकेण्डरी स्कूल बादशाही तालाब (मनेछा )के प्रांगण मे रविवार को इंस्टिट्यूट फार सोशल डेमोक्रेसी नई दिल्ली से संचालित आजाद शिक्षा केंद्र के तत्वाधान मे बाल मेले का आयोजन किया गया।
जिसमे प्राथमिक बिद्यालय सोंधी, अम्बेडकर प्राथमिक बिद्यालय खेतासराय, प्राथमिक बिद्यालय बभनौटी खेतासराय, प्राथमिक बिद्यालय जपटापुर, प्राथमिक बिद्यालय मनेछा, प्रा बिद्यालय डोभी, प्रा बि अर्जनपुर, प्रा बि कनवरीया, प्रा बि शेखपुर मंसूर अली, प्रा बि यूनुसपुर, तलीमुद्दीन मझौरा,गौसिया पोटरिया आदि स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सुभारम्भ स्वागत भाषण से हुआ।मंच का उद्घाटन अख्तर खान अध्यापक, प्रदर्शनी का उद्घाटन मो इरफ़ान तथा प्ले ग्राउंड का उद्घाटन सिराज अहमद प्रधान प्रतिनिधि मनेछा ने किया।
जिसमे टायर दौड़, जोड़ी रेस, पेंटिंग प्रतियोगिता, नाटक प्रस्तुति, मियूजिकल चेयर, रस्सी कूद, रिंग थ्रो, स्लो साईकल रेस गुब्बारा जलथल, चम्मच दौड़, आदि खेल का आयोजन किया गया।कुर्सी दौड़ मे महिमा सफीपुर, स्लो साईकल रेस मे रेशमा अरन्द,रिंग थ्रो धीरज मोहमदाबाद, रस्सी कूद मे अस्मिता पराकमाल, गुब्बारा जलथल मे चांदनी मोहमदाबाद, चम्मच रेस मे अंश मनेछा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं प्रिया, मौसम, रोहिनी,दिव्यामीनी, उजाला,रतना दूसरे स्थान पर तथा तीसरे स्थान पर शिवांगी, रानी, रूचि, अंजलि, गीता प्रजापति, व छाया ने बाजी मारी और प्राइमरी स्तर में आयुष माविया, हरिफातिमा ने प्रथम स्थान तो प्रियांशु, मोहम्मद फहद, सेजल दूसरे तथा अंफाम, फराहन, चुन्ना खान तीसरा स्थान हासिल किया।
बाल कल्याण अधिकारी चंदन राय ने बाल अधिकार पर जानकारी साझा करते हुए अपने बिचार रखे तो वहीं महिला अधिकार व लैगिक संबेदनशीलता पर मुन्नी बेगम व अधिवक्ता मंजू शास्त्री ने अपने अपने बिचार प्रगट किये।
कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं ने सामाजिक सौहार्द की महत्ता पर प्रकाश डाला और बच्चों को सद्भावना एवं एकता का संदेश दिया लोक समिति से आए नंदलाल जी एवं कन्हैया राम ने सामाजिक सौहार्द पर अपने विचार व्यक्त किए।
सामाजिक सौहार्द्र का अर्थ है समाज में प्रेम, एकता, सहयोग और परस्पर विश्वास की भावना को बढ़ावा देना। यह किसी भी समाज या राष्ट्र की स्थिरता और समृद्धि के लिए आवश्यक होता है। जब समाज में सौहार्द होता है, तो लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं, भेदभाव से मुक्त होते हैं और मिलजुलकर कार्य करते हैं।
समाज में सौहार्द बढ़ाने के लिए सभी को समान और नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए। इससे समाज में सहिष्णुता और एकता की भावना विकसित होती है। धर्म, जाति और भाषा के आधार पर समाज में भेदभाव को समाप्त करना और सभी समुदायों के बीच समानता को बढ़ावा देना जरूरी है।

• ISD टीम: अवधेश कुमार यादव (फील्ड कोऑर्डिनेटर), प्रभा देवी, नीलम, नेहा, कुशाग्र, बीनू, मनोज, सुुफियान, आफ़ताब, ज्योतिका श्रीवास्तव

इस कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
अंत में आज़ाद शिक्षा केंद्र के ट्रस्टी निसार अहमद खान ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।एक दिवसीय बाल मेला न केवल बच्चों के मनोरंजन का साधन बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द, शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी मंच भी सिद्ध हुआ। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सद्भाव, एकता एवं शिक्षा के महत्व को बल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *