भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक का हुआ शुभारंभ

अयोध्या। (राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक का हनुमान बाग सेवा समिति परिक्रमा मार्ग अयोध्या में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्यमय पंड्या जी और महामंत्री विनय सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया गया।इस बैठक में 40 फेडरेशनों के महामंत्री , 28 प्रदेशों से सभी नवनिर्वाचित महामंत्री एवं पूर्व महामंत्री 11 क्षेत्रों के क्षेत्र संगठन मंत्री एवं अखिल भारतीय पदाधिकारी इस बैठक में भाग ले रहे हैं l यह बैठक 15 अगस्त तक चलेगी।अध्यक्षीय उद्बोधन में हिरण्यमय पंड्या ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में ट्रेड यूनियनों के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हुई है l केंद्र सरकार द्वारा किए गए श्रम कानूनों में परिवर्तन जिसके कुछ अच्छे परिणाम है l न्यूनतम वेतन  एवं सामाजिक सुरक्षा  का भारतीय मजदूर संघ ने  पुरजोर स्वागत किया है l लेकिन वहीं पर एवं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए यह परिवर्तन एक कड़ी चुनौती के रूप में दिखाई दे रहा है, इसलिए बदलते परिवेश में हमको असंगठित क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देते हुए अपने सभी सरकारी अर्धसरकारी उपक्रमों को बचाने की योजना बनानी पड़ेगी, और जरूरत पड़ी तो एक नए श्रमिक आंदोलन की तैयारी भी हमें करनी पड़ेगी।बैठक में बढ़ती महंगाई पर एक प्रस्ताव पारित किया गया और साथ ही भारतीय मजदूर संघ ने यह मांग रखी है कि सभी उत्पादों का उत्पादन मूल्य घोषित किया जाए।इस बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री  बी. सुरेंद्र, उपाध्यक्ष एमपी सिंह कोषाध्यक्ष एसके राठौर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी, पोस्टल एम्प्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष सिंह आदि सहभागी हो रहे हैं l
बैठक की व्यवस्था में डिवीजनल सेक्रेटरी पोस्टल रामसहाय तिवारी, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जेपी सिंह, अयोध्या के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि विशेष रूप से सक्रिय हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *