मामूली विवाद में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार कर खुद दी जान,घटना में नवजात शिशु की भी हुई मौत

मामूली विवाद में पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार कर खुद दी जान,घटना में नवजात शिशु की भी हुई मौत

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई हृदय विदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जो भी इस हृदय विदारक घटना को सुन रहा है उसके पैरों तारे जमीन खिसक जा रही है। और सभी यही कहते हुए दिखाई दे रहे थे आखिर ऐसा पति पत्नी की बीच में क्या विवाद हुआ साथ जीने मरने की कसम खाने वाली पत्नी हथौड़े से अपने पति को मौत के घाट उतार दिया और 22 दिन के नवजात बच्चे को रोता भी लगता छोड़कर खुद ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी जो की एक बहुत ही बड़ा सवालिया प्रश्न बन रहा है।बताते चले कि पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी और 22 दिन के मासूम की मौत हो गई।अयोध्या जिले के थाना रौनाही क्षेत्र के करेरू गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया जिसके परिणामस्वरूप तीन जानें चली गईं।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि महिला ने पति की हत्या करने के बाद उसके शव और नवजात शिशु को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था।इसके बाद वह घर से निकल गई और अयोध्या-लखनऊ रेल खंड पर देवराकोट के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। कमरे में बंद नवजात शिशु की भूख और प्यास के कारण दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी,सीओ आशीष निगम और रौनाही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया कि घटना के समय मृतक पति के माता-पिता खेत में गेहूं काटने गए हुए थे।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *