मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर अंतर्गत बेलघाट ब्लॉक के पिपरी गांव में एक गरीब परिवार कई वर्षों से झोपड़ी में रहने को मजबूर

मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर अंतर्गत बेलघाट ब्लॉक के पिपरी गांव में एक गरीब परिवार कई वर्षों से झोपड़ी में रहने को मजबूर
गोरखपुर। ब्यूरो चीफ आशुतोष चौधरी
वर्ष 2019 में इस परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था, लेकिन आज तक उन्हें उसका लाभ नहीं मिल पाया।

परिवार का कहना है कि उनके पट्टीदार ने उनकी जमीन को विवादों में उलझा दिया था। पीड़ित ने न्याय की उम्मीद में तहसील खजनी में धारा 24 (पत्थर नसब) दाखिल कर अपनी हिस्से की जमीन चिन्हित करवाने का प्रयास किया, लेकिन राजस्व विभाग की लापरवाही के चलते अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया।

फोटो और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह गरीब परिवार किस तरह टिन और ईंट जोड़कर अस्थायी झोपड़ी में जीवन बिता रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री लगातार गरीबों और पात्रों को योजनाओं का लाभ तत्काल दिलाने के आदेश देते रहे हैं, लेकिन विडंबना यह है कि यह परिवार अब तक आवास योजना से वंचित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *