मुख्य चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक एवं दस्तक अभियान 10 अप्रैल 2026 से 30 अपै्रल 2026 तक चलाया जाना है। अभियान का उद्घाटन 01 अप्रैल 2026 को जिला टी0बी0चिकित्सालय परिसर जौनपुर से प्रातः 10 बजे जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा।
———
जौनपुर 30 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05
सिविल जज सी0डि0/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उ0प्र्र0राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बाल देख रेख संस्थान लाडवा, जिला कुरूक्षेत्र हरियाणा में निवासरत मूकबाधिर बालक की फोटो प्रसारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि उक्त बालक अपने माता पिता तक पहुॅच सके।
———-

