मोटे अनाजों को बढ़ावा देने हेतु प्रसंस्करण, पैकिंग ,सह विपणन केंद्र का लोकार्पण*
सुलतानपुर :
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग में मोटे अनाजों को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार की परियोजना के अंतर्गत एक मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग ,सह विपणन केंद्र का लोकार्पण, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कर्नल बिजेंद्र सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ।मोटे अनाजों के प्रसंस्करण का यह एक अनूठा केंद्र साबित होगा जिसमें ज्वार बाजरा रागी आदि मिलेट्स को किसानों से खरीद कर उसका प्रसंस्करण व पैकिंग कर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। मिलेट्स के प्रसंस्करण की आधुनिक मशीनों को यहां स्थापित किया जाएगा। तथा उनके मूल्य संवर्धित खाद्य पदार्थ बनाने हेतु भी मशीनों की व्यवस्था की जाएगी। परियोजना की मुख्य अन्वेषक अधिष्ठाता सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय डॉक्टर साधना सिंह जी ने बताया कि मोटे अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं किंतु इनका उपयोग जनसाधारण द्वारा बहुत ही कम मात्रा में किया जाता है यह केंद्र जनसाधारण को मोटे अनाजों के प्रसंस्करण हेतु सुविधा प्रदान करेगा। समय-समय पर इस केंद्र में दिए जाने वाली जानकारी एवं प्रशिक्षण अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे। यह केंद्र मोटे अनाजों के उपभोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस परियोजना की सह अन्वेषक का कार्य डॉ अनीशा वर्मा सह प्राध्यापक खाद एवं पोषण विभाग, डॉ आकाश गौरव तथा डॉ अजीत, सहायक प्राध्यापक उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर डी नियोगी,अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ प्रतिभा सिंह ,अधिष्ठाता मत्स्यकी महाविद्यालय डॉ सीपी सिंह, निदेशक प्रसार तथा सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष तथा प्राध्यापिकाऐ उपस्थित रहीं।

