यदि न्याय नहीं मिला तो संगठन लखनऊ कमिश्नर एवं मुख्यमंत्री से मिलकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएगा:अंजनी कुमार पाण्डेय
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित व्यापारियों ने संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय को एक गंभीर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
पीड़ित व्यापारी शिवनाथ यादव के अनुसार, दिनांक 09/04/2026 को रात्रि लगभग 11 बजे रामजीत वर्मा अपने 20–25 साथियों के साथ ढाबे पर आया और भोजन के बाद बिना भुगतान किए जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा अवैध असलहों के साथ यादव ढाबे में घुसकर लगभग ₹80,000 नगद एवं सोने के आभूषण लूट लिए। घटना में स्टाफ को गंभीर चोटें आईं।
व्यापारियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की, बल्कि पीड़ित पक्ष के लोगों पर ही एफआईआर दर्ज कर चार लोगों को जेल भेज दिया। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पांडे ने एसीपी विभूतिखंड एवं डीसीपी पूर्वी को तत्काल निष्पक्ष कार्रवाई एवं सही एफआईआर दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि यदि न्याय नहीं मिला तो संगठन लखनऊ कमिश्नर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएगा।
इस मौके पर संरक्षक संजय दीक्षित अयोध्या रोड अध्यक्ष रतन दास, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सत्रोहन सचिव, निर्भय सिंह उत्कर्ष सिंह राकेश सिंह प्रभात राय सहित अन्य व्यापारी उपस्थि
त रहे।

