राजधानी में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के प्रादेशिक कार्यालय का उद्घाटन हुआ

राजधानी में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के प्रादेशिक कार्यालय का उद्घाटन हुआ

चौहान समाज को एकजुट करेगी आम जनता पार्टी सोशलिस्ट

पूजा पाठ कर आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन हुआ

आने वाले पंचायत तथा यूपी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी आम जनता पार्टी सोशलिस्ट – मुकेश सिंह चौहान

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। रविवार को एस के आर्चिड अपार्टमेंट बाबू बिहारी मार्ग, नियर योजना भवन लखनऊ में आम जनता पार्टी, सोशलिस्ट के प्रादेशिक कार्यालय उत्तर प्रदेश का उद्घाटन हुआ। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने किया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान भी मौजूद थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग पार्टी के संगठन के लिए तन मन से लग जाइए एवं पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य कीजिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं इसीलिए आप लोगों का आवाहन करता हूं कि आने वाले पंचायती चुनाव से लेकर विधानसभा के चुनाव तक इतना परिश्रम कीजिए कि मिनी सदन एवं विधानसभा में पार्टी के सदस्य पहुंच कर गरीब जनता की सेवा कर उनके अधिकारों को दिला सके। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार हर मौके पर नाकाम साबित हो चुकी है प्रदेश में जंगल राज कायम है इस सरकार में एक महीने के अंदर प्रदेश में दर्जनों चौहान की हत्या हुई चौहान समाज अब चुप नहीं बैठेगा आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में आम जनता पार्टी सोशलिस्ट अपनी ताकत दिखयेगी और भाजपा को धूल चटाने का कार्य करेगी।

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एडवोकेट ओंकार चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है शिक्षा सामग्री पर जीएसटी लगाकर रोक लगाने का कार्य करता है जिससे गरीब के बच्चे सरकारी नौकरी से वंचित रहे। प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश का दौरा करके सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के कार्य करूंगा। पार्टी उद्घाटन के अवसर पर पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, बनारस, मिर्जापुर, भदोही, प्रयागराज, बहराइच, गोंडा, लखीमपुर, खीरी, सीतापुर, मऊ एवं मुंबई, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का
संचालन पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव अखिलेश चौहान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *