राष्ट्रीय अध्यक्ष केडी शर्मा ने स्वतंत्र देव सिंह को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए किया हवन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वॉलिंटियर्स भाजपा द्वारा गठित दल भारतीय उदय निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की पहल करते हुए प्रधान कार्यालय के सामने स्थापित साईं धाम में हवन पूजन किया। जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्रीय धर्मप्रेमी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के कार्यकारी अध्यक्ष आमिर खान , राष्ट्रीय सचिव इरफान मोहसीन, यासिर खान, बबलू विश्वकर्मा, हरीश यादव ,मोहित मिश्रा, महेश गुप्ता, दया शंकर पांडे,दिनेश सिंह, फहीम कुरेशी, अमीन कुरेशी,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रितु सिंह, उपाध्यक्ष अनीता सिंह एवं जिले की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। श्री शर्मा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं की अपील है कि स्वतंत्र देव सिंह को उप मुख्यमंत्री का दर्जा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *