राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को मिला जगतगुरु सूर्याचार्य कृष्णदेवनंद गिरी जी महाराज का आशीर्वाद
सनातन धर्म की महान विभूति अनंत विभूषित जगद्गुरु सूर्याचार्य कृष्णदेवनंद गिरी जी महाराज (पीठाधीश्वर : सूर्यपीठ गुरुस्थान मुरली आश्रम, द्वारका) ने अपने आशीर्वाद से राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान की है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने कहा कि महाराज जी के नेतृत्व एवं आशीर्वाद से संगठन को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी वैदिक सनातन राष्ट्र निर्माण की दिशा में बड़ी उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। महाराज जी का सानिध्य संगठन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ प्रकोष्ठ दीदी ममता भारद्वाज जी ने भी कहा कि गुरु देव का आशीर्वाद संगठन के समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा। उनके मार्गदर्शन से भारत की खोई हुई संस्कृति एवं सभ्यता पुनः जागृत होगी और प्रत्येक जिले में गुरुकुल संस्कारशालाओं की स्थापना का संकल्प बहुत जल्द एक नए कीर्तिमान के रूप में सामने आएगा।
महाराज जी के सानिध्य में राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका को ऊँचा उठाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। संगठन परिवार महाराज जी को सादर प्रणाम कर उनके नेतृत्व में नए इतिहास रचने का विश्वास व्यक्त करता है।

