आत्म दीपो भव “आप अपना दीपक स्वयं बने और दूसरों का भी मार्ग प्रशस्त करें !

ब्यौरो चीफ़ जौनपुर
राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकधारी महिला महाविद्यालय जौनपुर में आज तीनों इकाइयों का संयुक्त रूप से सप्त दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के उमानाथ सिंह सभागार में प्राचार्य डॉ वंदना सिंह ने सरस्वती मां एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया !अपने संबोधन में उन्होंने सभी स्वयं सेविकाओं से संयम एवं अनुशासन में रहने की बात कही और विशेष शिविर के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला!

आज बौद्धिक सत्र की मुख्य वक्ता महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ प्रमिला पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तित्व का विकास होता है

उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि “आत्म दीपो भव “आप अपना दीपक स्वयं बने और दूसरों का भी मार्ग प्रशस्त करें !और पूरी उर्जा के साथ आगे बढ़े और शिविर के सकुशल संपन्न होने की कामना के साथ सभी स्वयं सेविकाओं को शुभकामनाएं भी प्रेषित की कार्यक्रम के अतिथि का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ शालिनी सिंह ने किया धन्यवाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम सिंह ने दिया! संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजश्री सिंह ने किया !इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनी नेहा रुकैया रितिका टिया कविता के साथ सभी स्वयं सेविकाओं का विशेष सहयोग रहा!

