रुदौली ब्लॉक की कमान संभालने पहुंचे बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्रा
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।अमानीगंज के स्थायी बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्रा को रुदौली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।सोमवार को सूर्य प्रकाश मिश्रा रुदौली ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दोनों ब्लॉकों में समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। सप्ताह में तीन दिन रुदौली व तीन दिन अमानीगंज में रहकर कार्य करेंगे, जबकि हर बुधवार को रुदौली कार्यालय दिवस रहेगा।

