लखनऊवासियों को समर्पित — एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल में “एक्सप्लोरेशन कार्निवाल 2026” का भव्य आयोजन

लखनऊवासियों को समर्पित — एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल में “एक्सप्लोरेशन कार्निवाल 2026” का भव्य आयोजन

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ।

एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा “एक्सप्लोरेशन कार्निवाल 2026” का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया, जिसने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को एक आधुनिक, प्रेरणादायी और समृद्ध अनुभव प्रदान किया। यह आयोजन संस्थान के मूल विचार “Opening Minds, Shaping Future” (नवीन सोच, उज्ज्वल भविष्य) को साकार करता है।

सेक्टर-09, अवध विहार योजना स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जहाँ एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल को लखनऊवासियों को समर्पित किया गया।

 

इस अवसर पर एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक एस.के.डी. सिंह, निदेशक मनीष सिंह, क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. आशीष सिंह, डिप्टी डायरेक्टर निशा सिंह तथा असिस्टेंट डायरेक्टर (एकेडमिक्स) श्रीमती कुसुम बत्रा सहित सभी शाखाओं के प्रिंसिपल्स की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम में शिक्षा और अनुभव का प्रभावशाली समन्वय देखने को मिला, जहाँ छात्रों और अभिभावकों को भविष्य की शिक्षा से परिचित कराया गया। विभिन्न थीम आधारित जोनों में Artificial Intelligence (AI), Robotics और Drone Technology जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

 

विद्यालय की कैम्ब्रिज आधारित शिक्षण पद्धति को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया, जिसमें जिज्ञासा-आधारित शिक्षा, समालोचनात्मक चिंतन एवं वैश्विक दृष्टिकोण पर विशेष बल दिया जाता है।

 

कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी एडमिशन काउंसलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही, “शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी जरूरी है” इस संदेश के साथ एसकेडी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क मेडिकल चेक-अप शिविर का आयोजन किया गया, जिसे अभिभावकों द्वारा विशेष सराहना मिली।

 

इस अवसर पर निदेशक मनीष सिंह ने अपने संबोधन में कहा:

“लखनऊवासियों, पिछले 29 वर्षों से आपने जो प्रेम और विश्वास हम पर बनाए रखा है, उसके लिए हम हृदय से आभारी हैं। आपके इसी विश्वास के बल पर एसकेडी ग्रुप अब अपनी छठी शाखा, एसकेडी इंटरनेशनल स्कूल, अवध विहार योजना में प्रस्तुत कर रहा है।

हमारा उद्देश्य अपने बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की सशक्त तैयारी के माध्यम से हर क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाना है, ताकि वे समाज और राष्ट्र की सेवा में अग्रणी भूमिका निभा सकें।”

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही। सभी ने संस्थान की दूरदर्शी सोच एवं आधुनिक शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। इस अवसर पर वैश्विक शांति, सद्भाव और एकता का संदेश भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *