ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा का बुधवार को यहां पहुंची। यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधि यहां के स्थानीय परिवारों में रह कर भारतीय संस्कृति की एकता का अनुभव कर रहे हैं। इसी के निमित्त लखनऊ विश्वविद्यालय में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा सील टूर के यात्री एक भारत श्रेष्ठ भारत के ब्रांड एम्बेसडर है।इस यात्रा में पहले आये हुए विद्यार्थी आज भी यहां के परिवारों से जुड़े हुए हैं।मुख्य वक्ता अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही ने बताया की राष्ट्रीय अखंडता व एकात्मता को बल प्रदान करने में अपनी भूमिका और पुनर्निर्माण के उद्देश्य से सक्रिय राष्ट्रनिष्ठ दृष्टिकोण का ही विचार किया। उपर्युक्त पृष्ठभूमि में देश भर के छात्रों के बीच समन्वय एवं परस्पर संबंधों के सहारे राष्ट्रीयता के भावों को सदृढ़ करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा वर्ष 1966 में विभिन्न भाषा- भाषी राज्यों के छात्र समुदाय में राष्ट्रीय एकीकरण की मूल भावना को प्रकट करने वाला अति महत्त्वपूर्ण प्रकल्प अंतरराज्य छात्र जीवन-दर्शन (SEIL: Students’ Experience in Inter-State Living) प्रारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीहरि बोरकर कहते है कि हम सब एक हैं और सांस्कृतिक रूप से भी समान हैं, सांस्कृतिक सौहार्द की भावना उत्पन्न करना। देश के युवाओं को विविध अवसर प्रदान कराना, ताकि वे विविधता में निहित एकता का प्रत्यक्ष अनुभव कर सकें , अपर अधिवक्ता कुलदीप पति त्रिपाठी ने बताया सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से एकात्मता के अंतसूत्रों को दृढ़ और व्यापक बनानाएवं, कहते है की अभावीप का यह अनूठा प्रयास राष्ट्रीय एकात्मता-अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए किसी छात्र संगठन द्वारा की गयी एक गंभीर सकारात्मक पहल हैं ।विशेष उपस्थिति कुलपति प्रो आलोक राय ने सील टूर में आए सभी विद्यार्थी का स्वागत अभिनंदन किया साथ ही बताया की पूर्वोत्तर के छात्रों की लखनऊ विश्विद्यालय में बढ़ती संख्या को देखते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा केंद्र भी वहा बनया जायेगा एवम् असम प्रांत मंत्री सीमांत वैश्य भी उपस्थित रहे।नागरिक अभिनंदन में सील टूर में आए सभी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य की प्रस्तुति की गई इसी के साथ पूर्वोत्तर से आए सील टूर कि छात्रों ने भी लोक नृत्य कर अपने प्रदेश को दर्शाया। इस कार्यक्रम का संचालन महानगर मंत्री सिद्धार्थ विशेन ने किया साथ ही साथ कार्यक्रम का आभार ज्ञापन महानगर अध्यक्ष प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय द्वारा किया गया। मुख्य रुप से प्रांत संगठन मंत्री अंशुल व विकासर्थ विद्यार्थी के राष्ट्रीय संयोजक राहुल गौर रहे। कार्यक्रम में अन्य उपस्थित के रूप में प्रो पूनम टंडन प्रो नीतू सिंह, डॉ प्रतिमा गोश, प्रो ममता बटनागर, डॉ इंद्रेश शुक्ल, डॉ संजय बाजपाई, प्रो राकेश द्विवेदी ,प्रांत मंत्री आकाश पटेल, प्रीति, प्रियेश,जतिन, कुसुम कनौजिया, अक्षय, नामिता, अनिवेश सिंह,सलोनी, अंशिका, शुभम सेंगर,मुस्कान, अभिषेक मौर्या, मो हमजा,अनंग, नलिन, विकाश तिवारी, शोभित वर्मा, सूरजभान, हिमांशु, निलेश, के के यादव,शिवम सम्राट, आकांक्षा एवम अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थिति रहे

