लखनऊ पब्लिक स्कूल की दृष्टिबाधित वानी चावला बनी दूसरो के लिये प्रेरणा-हासिल किये 95.4प्रतिशत अंक-

-लखनऊ पब्लिक स्कूल की दृष्टिबाधित वानी चावला बनी दूसरो के लिये प्रेरणा-हासिल किये 95.4प्रतिशत अंक-

-एलपीएस की दृष्टि बाधित बानी चावला के जज्बे को सलाम हासिल किया 95. 4 प्रतिशत अंक-

एलपीएस के आई सी एस ई के 227 तथा तथा आईएससी के 151 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंकों से पायी सफलता-

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। बुधवार को घोषित सीआईसीएसई के परीक्षा परिणाम से लखनऊ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं शिक्षकों मैं उत्साह क माहौल है। आईएससी कक्षा 12 में ए-ब्लाक शाखा के अथर्व रस्तोगी 98. 75 प्रतिशत अकों के साथ टापर बने तो वही सहारा स्टेट शाखा की पूर्वी पांडे ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनी। कक्षा 10 के 227 तथा कक्षा 12 के 151 छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंकों के साथ यह सफलता हासिल की यह रही की।

इस परीक्षा परिणाम की विशेषता यह रही की विद्यालय की कक्षा 10 की दृष्टि बाधित छात्रा बानी चावला ने अपनी दृष्टिबाधित्ता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उसने परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरों को एक नई प्रेरणा दी। उसकी इस अभूतपुर सफलता पर सभी ने उसकी भूरि-भूरि सराहना की। उसकी यह सफलता विद्यालय में टॉप करने वाले से कहीं अधिक बड़ी है।

इस अवसर पर लखनऊ पब्लिक स्कूल के महाप्रबंधक सांसद डॉक्टर एसपी सिंह ने सभी विद्यार्थियों शिक्षकों और प्रधानाचार्य को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *