ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर सिकरारा थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा धारा 4/10 भारतीय वन अधि0 1927 से संबंधित 06 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से दो कुल्हाड़ी, दो रस्सा, 02 मशीन कटर व हरा पेड नीम बरामद।
पुलिस अधीक्षक
अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे पर्यावरण/वन संरक्षण के विरुद्ध सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मु0अ0सं0- 108/23 धारा 4/10 भारतीय वन अधि0 1927 जौनपुर में वांछित अभियुक्त गण रामचन्दर चौहान पुत्र मुरली चौहान निवासी ग्राम जमुआ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर आदि 06 नफर को ग्राम जमुआ से हरे पेड नीम आदि व पेड काटने के उपकरण सहित दि0 05.05.2023 को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता इसप्रकार है।
1.रामचन्दर चौहान पुत्र मुरली चौहान निवासी ग्राम जमुआ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2.सुरेश चौहान पुत्र चन्द्रशेन चौहान निवासी ग्राम जमुआ थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
3.विनोद गौतम पुत्र रामशिरोमणि निवासी ग्राम परसत थाना मड़ियाहुँ जनपद जौनपुर।
4. रोशन अली पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम रखवा थाना मड़ियाहुँ जनपद जौनपुर।
5. डाक्टर गौतम पुत्र कल्लु गौतम निवासी ग्राम गौहर थाना मड़ियाहुँ जनपद जौनपुर।
6. मकालु गौतम पुत्र उमेध गौतम निवासी ग्राम बरमदेवा थाना मड़ियाहुँ जनपद जौनपुर।

