वरिष्ठ समाजसेविका एवं सफल बिजनेस वूमेन गीता गुप्ता की टीम ने किया 201 कन्याओं का पूजन

वरिष्ठ समाजसेविका एवं सफल बिजनेस वूमेन गीता गुप्ता की टीम ने किया 201 कन्याओं का पूजन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले महर्षि यूनिवर्सिटी, आईआईएम रोड, लखनऊ में नवरात्रि की सप्तमी तिथि के पावन अवसर पर 101 कन्याओं के पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समर्पण के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर संगठन की राष्ट्रीय स्तर की टीम का भी गठन किया गया तथा विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री गीता गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्रीमती पारुल मोहन त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सर्वेश पाठक ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि कन्याएं हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जो भविष्य में देश एवं समाज का नेतृत्व करेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री हरि मोहन त्रिपाठी, श्री गोपाल सिंह सिकरवार, श्री वीरेंद्र पांडे, श्री रोड मिश्रा, सोनू अवस्थी एवं डॉ. वाहिद सहित सभी सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विशेष उल्लेखनीय है कि प्रारंभ में 101 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, किंतु जनसमर्थन एवं उत्साह को देखते हुए कुल 201 कन्याओं का पूजन सम्पन्न किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी भव्य एवं सफल रहा।
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा हरि मोहन त्रिपाठी एवं गोपाल सिंह सिकरवार सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *