विकास खण्ड कार्यालय बक्सा में रोजगार मेला का आयोजन 28 अगस्त को होगा

*विकास खण्ड कार्यालय बक्सा में रोजगार मेला का आयोजन 28 अगस्त को होगा

जौनपुर 27 अगस्त, 2024 (सू0वि0)- निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ०प्र० एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय जौनपुर के द्वारा विकास खण्ड कार्यालय परिसर बक्शा में  28 अगस्त 2024 को प्रातः 10ः00 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 08 कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना प्रस्तावित है। जिसकी शैक्षिक योग्यताः- हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई० एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान ने बताया की रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आई०डी०प्रूफ बायोडाटा सहित प्रतिभाग करें। सेवायोजन वेब पोर्टल- rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *