विद्यालय प्रबंध समिति/भारतीय शिक्षा प्रसार समिति की बैठक का हुआ आयोजन*

विद्यालय प्रबंध समिति/भारतीय शिक्षा प्रसार समिति की बैठक का हुआ आयोजन*

 

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

 

*पाली-(हरदोई)* शनिवार को पाली नगर स्थित सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज प्रांगण में साधारण सभा एवं विद्यालय प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर बैठक का आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई जिसकी सर्वउपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गई। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।ततपश्चात बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों द्वारा निर्वाचन किया गया। साधारण सभा के कुल पंजीकृत 70 सदस्यों में से 48 सदस्य उपस्थित रहे । इस प्रकार कोरम पूरा रहा। राजकीय इण्टर कालेज टड़ियावां के प्रधानाचार्य व नामित पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार यादव’ की मौजूदगी एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष इन्द्र पाल सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में प्रबंध समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें साधारण सभा अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ‘सोनू’ को निर्विरोध चुना गया। प्रबंध समिति कमेटी में कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कांत तिवारी,उपाध्यक्ष सरला भदौरिया मंत्री पद पर मदन पाल सिंह,उपाध्यक्ष उमेश कुमार बाजपेयी,प्रबंधक उत्कर्ष मिश्रा,उपप्रबंधक राजेश्वर सिंह,को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। साथ ही प्रशासन योजना में निहित प्रावधानों के अंतर्गत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ वीपी द्विवेदी एवं दो वरिष्ठ शिक्षक जेष्ठता के क्रम में प्रबंध समिति के पदेन सदस्य नामित किये गए। उत्कर्ष मिश्रा के पुनः प्रबंध समिति के प्रबंधक पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने जाने पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई।समस्त विद्यालय परिवार की ओर से प्रबंधक जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रबंध समिति के चुनाव कार्यक्रम में लिपिक अम्बरीष कुमार सिंह भदौरिया का सहयोग विशेष सराहनीय रहा। इस अवसर पर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *