विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष पर डॉक्यूमेंट्री “हिंदी मेरी शान” हुई रिलीज

अवॉर्ड विनिंग लेखक और फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष पर डॉक्यूमेंट्री “हिंदी मेरी शान” को यूट्यूब पर रिलीज किया.

विपिन अग्निहोत्री के मुताबिक इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने में 6 महीने से भी ज्यादा का समय लगा। करीब 25 मिनट कि इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से इस बात को दर्शाने की कोशिश की गई है कि हम भारतीयों के लिए हिंदी कितनी महत्वपूर्ण है तथा आने वाले समय में कैसे यह देश को एक सूत्र में पिरोए रखेगी।

विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री में हिंदी के इतिहास का भी बहुत खूबसूरती से वर्णन किया गया है उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शक इस डॉक्यूमेंट्री को भरपूर प्यार देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *