ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राजधानी के मोहान रोड स्थित पिंक सिटी में स्थापित देवलोक मंदिर का वार्षिकोत्सव श्रीमद् भागवत कथा हवन यज्ञ भंडारे के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। संस्थापक संदीप कुमार दुबे ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में क्षेत्रवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने हवन किया, प्रसाद वितरण हुआ। भंडारे में मोहान रोड, पारा ,बुद्धेश्वर ,हरदोई रिंग रोड आदि इलाके के हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

