श्री जय नारायण मिश्र पी.जी. कॉलेज (के.के.सी.) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

श्री जय नारायण मिश्र पी.जी. कॉलेज (के.के.सी.) में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
देश की उपासना ब्यूरो
श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) मे शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है।महाविद्यालय प्राचार्य, प्रो के के शुक्ला ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 से महाविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल inpg.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि
108 वर्षों की शानदार विरासत के साथ महाविद्यालय उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है। 12.22 एकड़ के हरे-भरे परिसर में स्थित यह संस्थान नैक द्वारा ए ग्रेड प्राप्त कर चुका है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बी.ए. मे 1080, बी.कॉम. मे 1080, बी.कॉम. ऑनर्स: 60, बी.एससी. बायोलॉजी: 420, बी.एससी. मैथ्सः 300, बी.एससी. (कंप्यूटर साइंस) 60,
बी.एससी. (सांख्यिकी) 60,
व्यावसायिक पाठ्यक्रम बी.बी.ए.60 तथा बी.सी.ए.की 60 सीटों पर प्रवेश मेरिट के आधार पर लिए जाएंगे।
साथ ही एमएससी, M.Com, एम.ए, B.Ed, B.P. Ed तथा एलएलबी की सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। जिनके लिए फॉर्म भरे जा रहे है। इन कक्षाओं में भी मेरिट के आधार पर होंगे। माहाविद्यालय प्रवेश समिति प्रभारी प्रो आर के पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश हेतु योग्य अभ्यर्थी कॉलेज की वेबसाइट inpg.ac.in पर जाकर विवरण पुस्तिका प्रोस्पेक्टस डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
अभ्यर्थी महाविद्यालय आकर ‘निःशुल्क हेल्प डेस्क के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
हेल्प डेस्क श्री जय नारायण मिश्र पी.जी. कॉलेज, लखनऊ मोबाइल नंबर: 9918722308,वेबसाइट: jnpg.ac.in इस मौके पर प्रो. राकेश कुमार पाण्डेय संयोजक,प्रवेश समिति
प्रो. विवेक सिंह, सह-संयोजक एवं मीडिया प्रभारी, डॉ विजय राज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *