संगठन की मांग पर राजकीय जिला पुस्तकालय मे आरक्षित हुआ पाठक कक्ष

संगठन की मांग पर राजकीय जिला पुस्तकालय मे आरक्षित हुआ पाठक कक्ष

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।राजकीय जिला पुस्तकालय में पंजीकृत शिक्षक वरिष्ठ नागरिक एवं विकलांग पाठक साथियों के अध्ययन है माध्यमिक शिक्षक संघ कक्ष/ बैठने की सीट आवंटित करने की मांग लगातार कर रहा था।जिसे राजकीय जिला पुस्तकालय अध्यक्ष अवनीश कुमार पांडे ने पूरी की राजकीय जिला पुस्तकालय जो आधुनिक तकनीक से भी आच्छादित है।विभिन्न पुस्तकों का संग्रह है इसके लाभ के लिए अधिकांश माध्यमिक शिक्षक वरिष्ठ नागरिक एवं विकलांग साथी दोपहर के बाद आते थे तो उन्हें बैठकर पढ़ने की व्यवस्था नहीं मिलती थी।जिस बात को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या जिला विद्यालय निरीक्षक अयोध्या पुस्तकालय अध्यक्ष अयोध्या से बार-बार अनुरोध किया गया जिसके फलस्वरूप जिला पुस्तकालय में बाएं तरफ बने कक्ष में लगी सीटों को शिक्षक वरिष्ठ नागरिक एवं विकलांग पाठकों के लिए आरक्षित किया गया जिसके लिए संगठन जिला मंत्री आलोक तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या जिला विद्यालय निरीक्षक तथा पुस्तकालय अध्यक्ष को बधाई दिया एवं आवाहन किया है कि सभी शिक्षक जिला पुस्तकालय के मेंबर बने स्वयं लाभान्वित हुए और छात्र-छात्राओं को भी लाभान्वित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *