संतुलित खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई

संतुलित खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 

लखनऊ। चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कला संकाय के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग द्वारा चरक ऑडिटोरियम में किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा “Together for Health, Stand with Science” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन रितु सिंह, प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी, मुख्य अतिथि डॉ. मीरा सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ जैसे भाषण, पोस्टर प्रस्तुति, जागरूकता अभियान एवं विचार-विमर्श प्रस्तुत किए गए। साथ ही संतुलित खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि डॉ. मीरा सिंह एवं प्राचार्या डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संतुलित आहार एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल दिया।

इस सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका नीलम श्रीवास्तव का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ l

कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन विभागाध्यक्ष सुश्री आकांक्षा अवस्थी द्वारा किया गया।

संस्थान प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त

किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *