जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में निर्माणाधीन समस्त राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए अधिगृहित की जाने वाली भूमि का प्रतिकार वितरण एवं भौतिक कब्जा प्राप्ति की समीक्षा बैठक बुधवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एनएच-135। अंतर्गत ग्राम लपरी एवं सुरीश देहाती के कृषकों की एक सप्ताह के अंदर भुगतान पत्रावली बनाकर प्रस्तुत करने हेतु एसओसी को निर्देश दिए गए।
वाराणसी-आजमगढ़ की लंबित परियोजना के कुल 18 ग्रामों का आर्बिट्रेशन निर्णीत किया जा चुका है। 250 करोड़ के सापेक्ष मात्र 70 करोड़ की पत्रावली प्रस्तुत किए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा उपजिलाधिकारी केराकत और परियोजना अधिकारी को ग्रामों में कैंप लगाकर प्रतिकार पत्रावली तैयार करने व स्थल पर कब्जा प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। मुख्य राजस्व अधिकारी को अतिशीघ्र प्रतिकर निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
———
जौनपुर 09 अप्रैल 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 09 अप्रैल 2026 को एनएच-233 (वाराणसीदृआजमगढ़ मार्ग) स्थित ग्राम परसौड़ी, तहसील केराकत में राजस्व विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की संयुक्त टीम द्वारा सड़क निर्माण हेतु लगभग 1 किलोमीटर भूमि पर कब्जा प्राप्त किया गया।
साथ ही जिलाधिकारी ने सभी प्रभावित किसानों से अपील की है कि वे अपना मुआवजा शीघ्र प्राप्त कर लें, जिससे निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके और परियोजना समय से पूर्ण हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकास एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

