सराय देवा प्राथमिक विद्यालय पर जाने वाले रास्ते पर गिरा पेड, बाल बाल बचे बच्चे

 

मीरगंज।ग्राम पंचायत सराय देवा के प्राथमिक विद्यालय पर जाने वाले रास्ते पर सुबह पौने नौ बजे एक विशाल काय आम का पेड गिर गया। गनीमत रही की स्कूल जाने वाले बच्चे इसकी चपेट मे नही आये नही तो बडा हादसा हो सकता था फिलहाल स्कूल जाने वाला रास्ता बंद हो गया है
बता दे मछलीशहर ब्लाक के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सराय देवा मे गोधना जरौना मार्ग से प्राथमिक विद्यालय तक इण्टरलाकिंग का रास्ता गया है जिस रास्ते से होकर बच्चे अध्यापक व ग्रामीण आते जाते है सोमवार की सुबर पौने नौ बजे अचानक इण्टरलाकिंग के रास्ते पर एक आम का पेड गिर गया उस समय कुछ बच्चे उसी रास्ते से गुजर रहे थे पेड गिरने का आहट से बगल के दुकानदार महेन्द्र पाल ने सतर्कता दिखाते हुए बच्तो को वहा हटा दिया नही तो बडा हादसा हो सकता है पेड गिरते ही स्थानीय लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर दौड पडे जब उन्हे पता चला की कोई पेड की चपेट मे नही आया तो लोगो ने राहत की सास ली सफाई कर्मी अनिरुद्ध मौर्य व पुर्व प्रधान जितेन्द्र सिह ने बताया की स्कूल जाने का समय था बच्ते जा रहे थे गनीमत रही की कोई इसकी चपेट मे नही आया।स्कूल जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है । पेड हटाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *