मंद बुद्धि के भाई को गायब कर हिस्से की संपत्ति पाटीदारों ने करा ली बैनामा,पत्नी अपने मासूम 14 वर्षीय बच्चे के साथ एसडीएम के समक्ष लगाया फरियाद
खजनी कचहरी में एक युवती अपने 14 वर्षीय बच्चे के साथ एसडीएम पवन कुमार से फरियाद करने पहुंची थी,वह रो रो कह रही थी साहब मेरा मंदबुद्धि का पति 31 जुलाई से लापता है उसकी खोज में मैं थाने का चक्कर लगा लगा रही हूं लेकिन कैसे मेरा पति आपके कचहरी में आकर अपने हिस्से की संपूर्ण जमीन अपने भाइयों के नाम से बैनामा कर दिया,मैं अपने इस मासूम बच्चे के साथ कहां जाऊं आप ही बता दीजिए मेरे पास अब कुछ नहीं बचा, मेरा तो अब मर जाना ही बेहतर है
खजनी तहसील क्षेत्र मौजा हरिहरपुर टोला माघीपार निवासिनी विभा तिवारी ने बताया मेरे पति श्रवण तिवारी मंद बुद्धि के हैं वह 31 जुलाई से लापता है जिसकी सूचना थाना बासगाव,चौकी हरनही व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दे दिया हु,मुझे मेरे जेठ अजय तिवारी प्रताड़ित कर रहे है उन्होंने ही मेरे पति को गायब किया है, जिसका परिणाम 17 सितंबर को रजिस्ट्री से किया जा सकता है,इस समय जेठ ने मुझे घर से बाहर निकाल दिया है,घर के बाहर पशु वाले स्थान पर पन्नी डालकर जीवन व्यतीत कर रही हु, विभा तिवारी अपने बच्चे के साथ एसडीएम से फरियाद लगाने खजनी तहसील पहुंची थी तो उसे पता चला 17 सितंबर को उसके पति श्रवण तिवारी कचहरी में आकर अपने भाइयों को पूरी संपत्ति का बैनामा कर दिया,इस संबंध में विभा तिवारी एसडीएम के समक्ष फरियाद करने पहुंची थी, एसडीएम पवन कुमार ने बताया महिला ने बैनामे की जमीन पर आपत्ति लगा दी है और मामले की जांच की जा रही है

