सुल्तानपुर के रास्ते बनारस रवाना हुई साइक्लोथोन टीम , मध्य कमान सीओएस द्वारा किया गया फ्लैग ऑफ

सुल्तानपुर के रास्ते बनारस रवाना हुई साइक्लोथोन टीम , मध्य कमान सीओएस द्वारा किया गया फ्लैग ऑफ

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क से संग्राम 1857 साइक्लोथोन टीम अपने दो दिवसीय लखनऊ प्रवास के पश्चात आज प्रातः 6:15 बजे सुल्तानपुर के रास्ते बनारस के लिए रवाना हुई, इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा, सेना मैडल, विशिष्ट सेवा मैडल, चीफ ऑफ स्टाफ हेडक्वार्टर सेंट्रल कमांड द्वारा फ्लैग ऑफ किया गया। टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए मध्य कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल
अनिंद्य सेनगुप्ता उत्तम
युद्ध सेवा मेडल, अतिविशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध
सेवा मेडल, मध्य कमान के सीओएस लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा, सेना मेडल , विशिष्ट सेवा मेडल
और मेजर जनरल विक्रम कुमार, एडीजी एनसीसी निदेशालय उत्तर प्रदेश भी टीम के आगे के सफर में सहयोगी बने। इस दौरान एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इस यात्रा का उद्देश्य 1857 के संग्राम के संदेश को फैलाना तथा देशभक्ति का जज्बा बढ़ाना है। एनसीसी की यह अनूठी पहल न केवल युवाओं को प्रेरित कर रही है, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को भी जीवंत बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *