सेवा निवृत्त प्रधानाचार्यो को डीआईओएस ने किया सम्मानित

सेवा निवृत्त प्रधानाचार्यो को डीआईओएस ने किया सम्मानित

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद जनपद अयोध्या द्वारा 31 मार्च 2026 को अवकाश प्राप्त करने वाले जिले के प्रधानाचार्यो का सम्मान समारोह प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित कृष्ण पैलेस होटल में आयोजित किया गया।सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉक्टर पवन तिवारी रहे। अवकाश प्राप्त करने वाले अरवत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरीश दुबे, सिंगी ऋषि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और अवनींद्र श्रीवास्तव , जनता इंटर कॉलेज जयसिंह मऊ के प्रधानाचार्य गुलबहार निषाद तथा राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य राजेश तिवारी, दीनदयाल इंटर कॉलेज बाकरगंज के प्रधानाचार्य अरुण तिवारी को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन तिवारी ने साल ओढ़ाकर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर पवन तिवारी ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है कोई आता है और कोई जाता है। आप सभी ने लंबे समय तक माध्यमिक शिक्षा में जो योगदान दिया उसके लिए विभाग आपका सदैव ऋणी रहेगा।जीवन के नई पारी शुरुआत के लिए हम सभी के तरफ आप लोगो को शुभकामनाएं।प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानाचार्य का पद बहुत अहम होता है। विद्यालय का मुखिया होने नात़े उसको तमाम कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन सभी के बीच सामंजस बैठाना ही इस पद की खूबी होती है। आप सभी ने यह दायित्व बखूबी से निभाया इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। इसीलिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ओमकार पाल, प्रधानाचार्य परिषद के मंडल अध्यक्ष सरोज कुमार द्विवेदी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी, कार्यक्रारी अध्यक्ष सुनील द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष डॉ रामकृष्ण पांडेय, कोषाध्यक्ष उदयभान तिवारी, मीडिया प्रभारी अखिलेश उपाध्याय , प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य अश्वनी त्रिवेदी , प्रधानाचार्य अमृतलाल सरोज,प्रधानाचार्य संजीव कुमार, प्रधानाचार्य दिनेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य राकेश विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश सिंह ,प्रधानाचार्य रमाकांत त्रिपाठी, प्रधानाचार्य रियाल अहमद, प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव,महानगर अध्यक्ष अनूप पांडेय, डॉ रंजीत वर्मा, हसन अब्बास, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *