स्टडी हॉल जूनियर विभाग द्वारा आयोजित “हुनर मेला” मे बच्चों एवं उनके माता पिता ने प्रदर्शित किया अपना हुनर

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ: स्टडी हॉल जूनियर विभाग द्वारा आयोजित “हुनर मेला” 20 मार्च 2023 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माता-पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों का एक साथ एक मंच पर आकर अपने हुनर को उत्साह के साथ प्रदर्शित करना था। इसमें कक्षा 1 से 5 तक व दोस्ती(शेफ की विशेष बच्चों की इकाई)के बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बहादुर ने स्वरचित कविता पाठ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मेले में गायन ,अभिनय ,कहानी, नृत्य, नॉन फ्लैम कुकिंग जैसे कई कौशलों को रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया ।जूनियर स्कूल की प्रधानाध्यापिका बानी मल्होत्रा के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस हुनर मेले के पीछे अध्यापिकाओ का उत्साह व परिश्रम परिलक्षित हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *