हमारा संविधान -हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

*हमारा संविधान -हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
ब्यूरो चीफ आलोक कुमार श्रीवास्तव
जौनपुर :बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में शासन के आदेशानुसार जिलाधिकारी महोदय जनपद जौनपुर डॉ.दिनेश चंद्र सिंह तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल के आदेशानुपालन में न्याय पंचायत नेहरूनगर सिरकोनी जौनपुर के अन्तर्गत *पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरूनगर* के प्रांगण में आज दिनांक 15 -04-2025 दिन मंगलवार को *हमारा संविधान -हमारा स्वाभिमान* कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम सिरकोनी ब्लाक- जनपद जौनपुर के आदरणीय खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती जी तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के सम्मुख धूप -दीप प्रज्ज्वलन करके तथा उनके चित्रों पर माल्यार्पण करके प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर की बच्चियों द्वारा क्रमशः सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। उक्त न्याय पंचायत के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक गण द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इसी न्याय पंचायत के विद्यालय प्राथमिक विद्यालय नवाबाद जंगल के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह का माल्यार्पण तथा पुष्प गुच्छ प्रदान करके स्वागत किया गया। पूर्व न्याय पंचायत समन्वयक व प्राथमिक विद्यालय नाहरपुर के प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव , वरिष्ठ शिक्षक साजेश कुमार सिंह तथा न्याय पंचायत नेहरूनगर के नोडल केंद्र प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर प्रथम के वरिष्ठ शिक्षक योगेश श्रीवास्तव द्वारा अपने ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी को संयुक्त रूप से *भारतीय संविधान की उद्देशिका पर आधारित मोमेंटो* प्रदान करके सम्मान प्रकट किया गया। सम्मान के इसी अनुक्रम में न्याय पंचायत नेहरूनगर के नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्रम पहनाकर* उनका स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए क्रमशः प्राथमिक विद्यालय खरचलपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बहरीपुर के बच्चों द्वारा शीर्षक गीत *हम भीमराव के बच्चे हैं* पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि *हमें आदरणीय बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के जीवन वृत्त से प्रेरणा लेते हुए सिर्फ और सिर्फ शिक्षा ग्रहण करने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि शिक्षा ही वह संसाधन है जिसके जरिए हम समाज में मान-सम्मान , पद-प्रतिष्ठा तथा सुख और समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं।* उन्होंने कहा कि *बाबा साहब का कथन है कि भले ही हम दो रोटी कम खायें लेकिन अपने बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने हेतु रेगुलर रूप से विद्यालय भेजें और उसे पढ़ा -लिखा कर एक सभ्य,शिक्षित, सुसंस्कृत और देशभक्त नागरिक का निर्माण करें।* इसी क्रम में नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा *भारतीय संविधान के निर्माण और उसमें बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के गुरुतर दायित्व व योगदान* पर अपना विचार प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सभी विद्यालयों के पांच -पांच मेधावी तथा निपुण बच्चों को और आज के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी द्वारा माला पहनाकर एवं उन्हें पुरस्कार स्वरूप कापी व पेन प्रदान करके सम्मानित तथा शिक्षा पथ पर आगे बढ़ने हेतु अपना आशीर्वाद देते हुए प्रेरित किया गया।
आज शिक्षक संकुल की मासिक बैठक तिथि होने के कारण नोडल शिक्षक संकुल द्वारा उपस्थित सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं-शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों के साथ अप्रैल माह की संकुल बैठक को भी विन्दुवार साझा किया गया तथा गतिविधियां करवाई गई। सभी शिक्षक संकुल द्वारा माह अप्रैल का डी.सी.एफ. भी भरकर सिंक किया गया। भारतीय संविधान की उद्देशिका के वाचन , निपुण शपथ ग्रहण, तथा राष्ट्रगान के बाद उपस्थित सभी शैक्षणिक स्टाफ, अभिभावकों व बच्चों को मिष्ठान्न वितरण करके आज के *हमारा संविधान -हमारा स्वाभिमान* कार्यक्रम को पूर्णरूपेण संचालित किया गया। आज के कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था न्याय पंचायत नेहरूनगर सिरकोनी जौनपुर के सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक गण के सामूहिक आर्थिक सहयोग तथा आयोजन स्थल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श भगेलूराम जी, वरिष्ठ शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह तथा विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ क्रमशः विजय प्रकाश पाल, मोहम्मद शाकिब की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम की योजना, संसाधनों की समय से व्यवस्था और उसके सफल क्रियान्वयन में प्राथमिक विद्यालय नाहरपुर के प्रधानाध्यापक राजकुमार यादव तथा वरिष्ठ शिक्षिका रेखा यादव, कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अरुणा सिंह तथा श्रीमती नलिनी सिंह, प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर प्रथम की प्रधानाध्यापिका श्रीमती वंदना सिंह, प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर द्वितीय के शिक्षक श्री सन्तोष कुमार यादव का विशेष योगदान रहा। आज के सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन न्याय पंचायत नेहरूनगर के नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। अध्यक्ष जी की उद्घोषणा के पश्चात आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *