अंतर्जनपदीय शातिर इनामी आरोपी को बीकापुर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

अंतर्जनपदीय शातिर इनामी आरोपी को बीकापुर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में लूट के मामले में वांछित 50 हजार रुपए के अंतर्जनपदीय इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में एसटीएफ यूनिट अयोध्या और बीकापुर कोतवाली पुलिस टीम को सफलता मिली है।लूट की घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के मंगारी शुक्लहिया के सामने प्रयागराज हाईवे पर करीब से माह पूर्व 2 सितंबर 2025 की रात्रि करीब 1 बजे घटित हुई थी।बाइक सवार तीन आरोपियों द्वारा परोमा बीकापुर निवासी अमित कुमार तिवारी के साथ मारपीट करके उनकी मोटरसाइकिल, मोबाईल फोन, पर्स , आधार कार्ड, एटीएम कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस लूटकर भाग गये थे। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध लूट की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। कोतवाली पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान अंजना चौबेपुर थाना पूरा कलंदर निवासी अवनीश कुमार चौबे, अंकित चौबे, तथा सिरसहवा थाना परशुरामपुर जिला बस्ती हाल मुकाम राम जानकी मन्दिर अमौली थाना छावनी जनपद बस्ती निवासी आर्यन उर्फ शिवम सिंह का नाम प्रकाश मे आया था।पूर्व मे अवनीश कुमार चौबे एवं अंकित चौबे को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।आर्य़न उर्फ शिवम सिंह की गिरफ्तारी के काफी प्रयास किया गया लेकिन वह पुलिस से बचता रहा। गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया।एसटीएफ और पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। बताया कि आरोपी आर्यन उर्फ शिवम सिंह को एसटीएफ अयोध्या और कोतवाली बीकापुर की संयुक्त की टीम द्वारा राम जानकी मन्दिर अमौनी नहर बस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 650 रुपए बरामद किया गया है। शुक्रवार को आरोपी का चलान करके न्यायालय भेजा गया है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शातिर आरोपी आर्यन उर्फ शिवम सिंह के विरुद्ध जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओ में बस्ती, गोंडा, अयोध्या में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *