अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने महान योद्धा को भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अत्यन्त दुख के साथ जनपद के पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों को अवगत कराना है कि हमारे मध्य से एक जांबाज पुरोधा वरिष्ठ गौरव सेनानी सेवा नंबर 1238 614 नायक गुलाब सिंह निवासी ग्राम पोस्ट सिकहुला तहसील पैलानी जनपद बांदा जोकि 95 वर्ष की लंबी आयु पूर्ण किया था आज दिनांक 11 जनवरी 2025 को प्रातः स्वर्गवास हो गया है। स्वर्गीय नायक गुलाब सिंह जी ने आर्टिलरी के अंतर्गत अपनी सेवाएं दी थी ने 1965 का भारत पाक युद्ध में भी अपनी शौर्य का परचम लहराया था आप सन 1973 मैं सेवा निवृत हुए थे एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ स्थाई सदस्य थे। स्वर्गीय नायक गुलाब सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके निजी ग्राम सिकहुला में किया गया। जनपद के लिए यह महान अपूर्णीय क्षति है । समस्त पूर्व सैनिक अपने महान योद्धा को भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से आराधना करते हैं कि परमात्मा स्वर्गीय नायक गुलाब सिंह की पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें साथ ही उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना प्रदान करें। ओम शांति शांति शांति

