मीरगंज। ग्राम पंचायत अगहुआ के सवैया गाँव निवासी नरेंद्र प्रताप यादव का पुत्र अंकुश यादव ने 21 से 24 फरवरी तक नेपाल के पोखरा मे खेली गयी अन्तराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 जीत लिया है यह प्रतियोगिता खेल विकास समिति भारत द्वारा आयोजित की गयी उसके इस सफलता से गांव के लोगो मे खुशी है।
इलाहाबाद मे रहकर तैयारी कर रहा अंकुश यादव किसान परिवार से आता है। उसने यह सफलता मेन्स ओपन मे जीती है। उसने नेपाल के रवि तामांग को 17-21,21-19,21-17 से हरा कर जीती है उसके साथ हरियाणा राजस्थान यूपी के दस खिलाडियो ने भाग लिया था। इलाहाबाद के दो खिलाडियों ने भाग लिया था उसकी इस सफलता से उसका चयन 8 से 18 सितम्बर को मलेशिया मे होने वाली एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप और 14 से 24 नवम्बर को आयरलैंड मे होने वाली यूरो बैडमिंटन चैंपियनशिप मे हुआ है उसकी इस कामयाबी से गाँव मे खुशी का माहौल है।अंकुश यादव ने बताया की उसके कोच जौनपुर के बाबा मौर्या है वह इलाहाबाद मे रहकर कई वर्ष से तैयारी कर रहा है। अंकुश ने अपने सफलता का श्रेय कोच बाबा मौर्य, डॉ नरेंद्र पाठक, चन्दन पटवा, निक्की खरे व पूर्व पाटनर सोमेश मिश्रा को दिया है उसने अमर उजाला से बताया की मेरे कोच व मेरे माता-पिता के आशीर्वाद व सहयोग से ही आज उन्होंने यह जीत हासिल की है।

