अधिकारियों ने जांची गेहूं की उत्पादकता*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*शाहजहांपुर* जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर अपर सांख्यिकी अधिकारी चकलेश्वर सिंह की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों के संकलन को लेकर विकासखण्ड भावलखेड़ा के ग्राम पंचायत सल्लिया में गेहूं की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया। अपर संख्या अधिकारी चकलेश्वर सिंह ने सल्लिया के कृषक अनुराग कुमार के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनावाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने गेहूं की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें 23.09 किलो ग्राम की फसल प्राप्त हुई।
अपर सांख्यिकी अधिकारी ने किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसान अपनी फसलों का बीमा व किसान पंजीकरण अवश्य कराएं जिससे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कानूनगो अवधेश बाजपेई,लेखपाल अखिलेश कुमार, बीमा कम्पनी के जिला समन्वयक समी आलम, अभिषेक सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

