अधिवक्ताओं और पत्रकारों के विरुद्ध लगातार हो रही पुलिस की बर्बरता के खिलाफ अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

लखनऊ बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश पांडे मोहनलालगंज में अधिवक्ता के खिलाफ हुई बर्बरता पर आज लखनऊ बार एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं को एकजुट करते हुए पुलिस कमिश्नरेट के खिलाफ हुंकार भरी साथ में उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से पुलिस पत्रकारों और अधिवक्ताओं के साथ तानाशाही रवैया अख्तियार कर रही है यह कहीं ना कहीं इस प्रदेश में तानाशाही को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। जिसके कारण पूरे प्रदेश में जनता से लेकर अधिवक्ताओं और पत्रकारों में भय व्याप्त हो चुका है। यह रवैया निरंतर कायम रहा तो वह दिन दूर नहीं है जब जनता स्वयं न्याय करना शुरू कर देगी और सरकार को बाद में पछताना पड़ेगा अधिवक्ताओं ने कहा पुलिस कमिश्नर को इस तरीके की शक्तियां प्रदान करने का सीधा मतलब है तानाशाह को बढ़ावा देना ।अगर पुलिस कमिश्नरेट के पास इस तरीके की शक्तियां होंगी तो वह लगातार प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अपनी ताकत को दिखाने का काम करेगें और जनता पर जुल्म भी करने का काम करते रहेंगे। आज लखनऊ के पुराने हाई कोर्ट के सामने प्रशासन का पुतला फूंकने की भी अधिवक्ताओं ने योजना बना रखी थी।लेकिन सरकार कहीं ना कहीं झुकते हुए इनकी मांगों को मान चुकी है जिस कारण प्रशासन के पुतले फूंकने का जो प्रोग्राम रखा गया था उसे स्थगित कर दिया गया लेकिन अधिवक्ताओं ने यह कहा हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *