अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव द्वारा जेसिज चौराहे पर बने अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट का किया गया उद्घाटन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव द्वारा जेसिज चौराहे पर बने अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट का किया गया उद्घाटन

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस के लिए गर्मी व धूप/हीट वेब के बचाव हेतु अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट को शहर के जेसिज चौराहे लगाया गया। जिसमें शीतल पेय के लिये घड़े व पानी की भी व्यवस्था की गई है। अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्री आयुष श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी यातायात श्री सुशील कुमार मिश्रा, अन्य अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य उपस्थित रहे।

जौनपुर शहर के प्रमुख चौराहों/तिराहों पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु गर्मी/ हीट वेब से बचाव के लिये शहर के निम्नलिखित 10 प्रमुख चौराहों/तिराहों का चिन्हिकरण किया गया है। जहाँ पर अस्थायी कनात टेन्ट लगानें तथा वहाँ पर शीतल पेय के लिये सुराही (स्टैन्ड व मग सहित) की व्यवस्था करायी जायेगी। आज जेसिज चौराहे पर अस्थाई पुलिस बूथ/ कनात टेन्ट को लगाया गया है, शेष 09 चौराहों पर भी इनको लगाये जाने का कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा।

*कनात टेन्ट लगनें वाले शेष 09 स्थानः-*
(1) पचहटिया तिराहा, (2) वाजीदपुर तिराहा (3) पालिटेक्निक चौराहा (4) शाहगंज पड़ाव (5) मछलीशहर पड़ाव (6) बदलापुर पड़ाव (7) कोतवाली तिराहा (8) सद्भभावना तिराहा (9) अटाला तिराहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *