पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये 24 घण्टे के अभियान के क्रम में थाना खुटहन पुलिस द्वारा मोबाइल छीन कर जान से मारने की नियत से अपहरण करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
दिनांक-17.10.2024 वादी सन्तलाल मौर्या पुत्र स्व0 पियारे लाल मौर्या निवासी ग्राम मेवपुर बरचौली थाना करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मोबाइल छीन कर जान से मारने की नियत से अपहरण करने जैसी घटना के सम्बन्ध में लिखित तहरीर थाना सरपतहाँ पर प्राप्त हुई, जिसके उपरांत मु0अ0स0-291/ 2024 धारा-140 (1), 310 (2) BNS थाना सरपतहा जनपद जानपुर बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया । विवेचना से अभियुक्तगण 1.बलवन्त कुमार पुत्र हीरालाल निवासी करौदीकला थाना करौदीकला जनपद सुल्तानपुर, 2.शेरअली पुत्र रफीक उर्फ फागू निवासी अमरेमऊ थाना करौदीकला सुल्तानपुर3.राजू निषाद पुत्र रामपाल मिस्त्री निवासी प्राणनाथपुर थाना करौदीकला जिला सुल्तानपुर 4. शैलेश गौतम उर्फ लारेन्स पुत्र रामलवट निवासी तहरपुर थाना करौदीकला जनपद सुल्तानपुर का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरणः-*
दिनांक 17.06.2025 को उ0नि0 तरुन श्रीवास्तव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शैलेष गौतम को मुखबिर खास की सूचना पर समय करीब 13.05 बजे पट्टी नरेन्द्रपुर चौराहे से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।
*पूछताछ का विवरणः-*
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं अपने रिश्तेदारी में पांड़े बाबा सुल्तानपुर गया था वहाँ पर दोस्त बलवन्त द्वारा मुझे फोन कर के बुलाया गया, मैं मो0सा0 से पाड़े बाबा से सुल्तानपुर जाने वाली मेन रोड पर पहुंचा तो वहाँ पर बलवन्त और राजू निषाद पहले से मौजूद थे। बलवन्त ने मुझसे कहा कि सुल्तानपुर चलना है मैं अपनी गाड़ी से तथा बलवन्त और राजू निषाद एक गाड़ी से दीवानी न्यायालय में गये, वहाँ पर राजू निषाद किसी व्यक्ति का पीछा करने लगा और बलवन्त को उस आदमी की लोकेशन बताने लगा और वहीं पर हम लोगों को शेरअली भी मिला फिर हम लोग शाम करीब 4-5 बजे जब वो व्यक्ति बस में चढ़ गया तो बस के पीछे पीछे लग गये, सूरापुर में हम लोगों के साथ 02 और लड़के मो0सा0 से जुड़ गये, वो लोग भी अपना मुँह बाँधे थे और हम लोग भी अपना मुँह बाँधे थे। सूरापुर से मैं और राजू निषाद एक गाड़ी पर हो गये और बलवन्त व शेरअली एक गाड़ी पर हो गये। फिर हम सभी तीन मोटरसाइकिलों से 2-2 लोग सूरापुर से उस व्यक्ति की आटो के पीछे पीछे लग गये और पिपरौल गाँव के पास पेट्रोल टंकी के पास वह व्यक्ति जिस आटो में बैठा था को रोककर शेरअली और राजू निषाद उतार लाये और बलवन्त की मोटरसाइकिल पर बैठा दिये उस व्यक्ति के पीछे शेरअली बैठ गया और उस व्यक्ति का मोबाइल शेरअली ने छीन लिया। फिर हम लोग गला गला चौराहै से होते हुए भैसौली की तरफ जा रहे थे कि मोड़ पर जब गाड़ी धीरे हुई तो उस व्यक्ति ने धक्का दिया तो गाड़ी समेत तीनों लोग गिर गये और वह व्यक्ति चिल्लाते हुए पास के ही एक घर में घुस गया और भीड़ इकट्ठा होने लगी तो हम लोग वहां से भाग गये । उसकी मोबाइल शेरअली के पास ही थी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. शैलेष गौतम उर्फ लारेन्स पुत्र रामलवट निवासी ग्राम ताहिरपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0स0-291/ 2024 धारा-140 (1), 310 (2) BNS थाना सरपतहा जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री मुन्नाराम धूसिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 तरुन श्रीवास्तव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. का0 अजय कुमार यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4. का0 कुलदीप गोस्वामी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5. का0 सुरेन्द्र वर्मा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

