अयोध्या:सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अमित प्रसाद द्वारा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के तिवारीगंज बाजार में सांसद निधि से लगवाई गई हाईमास्ट लाइट को उखड़वा लिया गया:पत्रकारों के आक्रोश के बाद भाजपा चंद्रभानु पासवान ने लाइट लगवाने का दिया आश्वाशन
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
सांसद पुत्र ने उखड़वाई हाईमास्ट लाइट, उसी स्थान पर दूसरी लाइट लगवाएंगे भाजपा विधायक
*पत्रकारों के आक्रोश के बाद बोले विधायक चंद्रभानु पासवान- “पत्रकारों का सम्मान सर्वोपरि”
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
मिल्कीपुर, अयोध्या :सपा सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अमित प्रसाद द्वारा मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के तिवारीगंज बाजार में सांसद निधि से लगवाई गई हाईमास्ट लाइट को जबरिया उखड़वाने का मामला अब गरमा गया है। पत्रकारों के विरोध और निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद अब भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कहा है कि पत्रकारों का सम्मान सर्वोपरि है, इस स्थल पर मैं विधायक निधि से नई हाईमास्ट लाइट तुरंत लगवाऊंगा।*
बताते चलें कि तिवारीगंज बाजार स्थित बरम बाबा देवस्थान पर करीब एक माह पूर्व सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट स्थापित की गई थी। दीपोत्सव के दिन जब पूरा अयोध्या दीपों से जगमगा रहा था, उसी दौरान सांसद पुत्र अमित प्रसाद ने पुलिस बल की मौजूदगी में उक्त लाइट को जबरिया उखड़वा दिया। इस घटना से स्थानीय पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
*पत्रकारों का कहना था कि यह लाइट सांसद अवधेश प्रसाद द्वारा तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी को दी गई थी और उन्होंने इसे अपने सुझाए स्थान पर विधिवत रूप से लगवाया था। इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने बुधवार को तहसील सभागार में एक आपात बैठक बुलाकर सांसद पुत्र के व्यवहार की तीखी निंदा की और सांसद अवधेश प्रसाद के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया।*
*इसी बीच पत्रकारों की बैठक के दौरान ही भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान ने भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंगठन के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी को फोन कर घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है और उनके सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। विधायक ने आश्वासन दिया कि वह अपनी निधि से उसी स्थान पर शीघ्र नई हाईमास्ट लाइ स्थापित कराएंगे।*
पत्रकारों ने विधायक के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे पत्रकारों के सम्मान की जीत बताया।

