अयोध्या :उप परिवहन आयुक्त राज कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार

अयोध्या :उप परिवहन आयुक्त राज कुमार सिंह ने संभाला कार्यभार
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त राज कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी व सहायक संभागीय अधिकारी से कार्यों की जानकारी ली। राज कुमार सिंह इससे पूर्व मेरठ में आरटीओ प्रवर्तन के पद पर तैनात थे। आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह आरटीओ प्रवर्तन विश्वजीत प्रताप सिंह एआरटीओ डॉ आरपी सिंह मोटर यान निरीक्षक राजीव कुमार के अलावा कर्मचारियों ने भी पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व नवागत उप परिवहन आयुक्त ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों से परिचित हुए।मालूम हो कि शासन स्तर से तीन नए जोन गठित किए गए थे। जिनमें अयोध्या गोरखपुर और झांसी परिक्षेत्र है। बहरहाल इसी क्रम में अयोध्या जोन के प्रथम उप परिवहन आयुक्त के रूप में राज कुमार सिंह ने कमान संभाल ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *