अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
अयोध्या जिला अस्पताल के इमरजेंसी में विगत तीन वर्षो से अधिक समय से एक फार्मासिस्ट की तैनाती पर प्रमुख अधीक्षक सवालो के घेरे में है। आप को बताते चले कि अयोध्या जिला अस्पताल के इमरजेंसी में फार्मासिस्ट हनुमत दूबे की तीन वर्षो से अधिक समय से तैनाती को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने सी एम एस डाक्टर सी बी एन त्रिपाठी से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी है।सामाजिककर्ता ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत यह भी सी एम एस से जानकारी मांगी है कि जब अस्पताल में अन्य फार्मासिस्टो की टयूटी हर माह परिवर्तित होता रहता है तो फार्मासिस्ट हनुमत दूबे की टयूटी तीन साल से अधिक एक ही पटल पर एक प्रभारी के पद पर क्यो है।जिला अस्पताल के वरिष्ठता क्रम को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है यह अहम सवाल है। जिलाधिकारी अयोध्या से इसपर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

