अयोध्या (जिला संवाददाता)सुरेंद्र कुमार।अयोध्या राम नगरी के सरयू नदी में जो अभी पेट्रोल और डीजल से चलने वाली नाव अब बीते दिनों की बात होने जा रही है। काशी के बाद अयोध्या में डबल डेकर क्रूज चलेगा। यह क्रूज़ सरयू के नए घाट से लेकर भगवान राम के गुप्त स्थली यानी कि गुप्तार घाट तक चलाया जाएगा। रामायण से जुड़े चलचित्र दिखाने के साथ भजन भी सुनने को मौका मिलेगा । क्रुज की लंबाई 26 मीटर और चौड़ाई 8.3 मीटर होगी। यह क्रूज ईंधन से चलने के बजाय सोलर पैनल से संचालित होगा। और सोलर पैनल से एनर्जी स्टोर करने के लिए बैटरी का एक बड़ा पैनल भी इसमें लगा होगा। इसके प्रथम तल पर 72 से 100 लोगों के बैठने की जगह होगी। जबकि ऊपर का तल पूरी तरह खाली होगा जहां श्रद्धालु खड़े होकर सरयू बिहार का आनंद ले सकते हैं ।

