अरशद खान सपा प्रत्यासी जा रहे है कोर्ट का दरवाजा खट-खटाने

समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अरशद खान ने मतगणना में धांधली का हवाला बताया

देश की उपासना न्यूज़

जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनंजय विश्वकर्मा

सदर विधानसभा में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अरशद खान ने मतगणना में धांधली का हवाला बताते हुए जा रहे है कोर्ट का दरवाजा खट-खटाने।
बता दें की काउंटिंग में सदर विधानसभा के प्रत्याशी अरशद खान चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार से 8628 वोट के अंतर से चुनाव हार गए हैं लेकिन यह हार अरशद खान मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर सवालिया निशाना लगाते हुए कहा कि कहीं ना कहीं काउंटिंग में भेदभाव हुआ है, वह चुनाव आयोग से पुनः वीवी पैट की पर्ची गिनती कराने के लिए पत्र लिखेंगे साथ ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। यह बातें सपा प्रत्याशी अरशद खान  ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कही है| और अरशद खान ने कहा है कि दो राउण्ड पूर्व केवल सदर विधानसभा के स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी बंद हो गया। वहां से तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया लेकिन प्रशासन ने तीनों को बीएसएनएल का कर्मचारी बताकर छोड़ दिया| मतगणना में काफी धाधली की गई है। इसलिए हमारी मांग है कि सभी ईवीएम के वीवी पैट की पर्ची की गिनती की जाए उन्होंने सभी चुनाव वॉलेट के माध्यम से कराने की मांग कीया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *