अवध विश्वविद्यालय की सीईटी- 2024 प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल को
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय सीईटी- 2024 पी-एचडी की प्रवेश परीक्षा संभावित तिथि दिनांक 18 अप्रैल 2026 घोषित की गई है। इस प्रवेश परीक्षा में लगभग 1600 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होगे। इसमें अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है।कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देशन में आयोजित होने वाली सीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा के प्रथम चरण की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि सीईटी 2024 प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था संपन्न कराए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के 48 घंटे बाद आंसर की विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। प्रश्न संशय समाधान के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ईमेल आईडी उपलब्ध कराई जाएगी। परीक्षार्थी प्रश्न संशय समाधान के लिए मेल कर सकते हैं उसके उपरांत ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन 10 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकता है।परीक्षा समन्वयक के अनुसार सफल परीक्षार्थियों की मौखिकी परीक्षा कराई जाएगी। जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा से छूट दी गई है उन्हें सीधे मौखिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को अवश्य उपस्थित होना होगा।मौखिक परीक्षा के लिए स्थान एवं तिथि विश्वविद्यालय वेबसाइट पर जारी करेगा।

