अवसर पर आंगनबाडी़ सहायिका के पद पर नियुक्त पुष्पा, सुमन, आंचल, विश्वकर्मा, सविता एवं बबीता सहित कुल 51 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अर्न्तगत मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आंगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाडी़ केन्द्रों/परियोजना कार्यालय का लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 अजय सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रव खाड़िया की उपस्थिति में देखा गया तथा उनके उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना गया।

इस अवसर पर आंगनबाडी़ सहायिका के पद पर नियुक्त पुष्पा, सुमन, आंचल, विश्वकर्मा, सविता एवं बबीता सहित कुल 51 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। मा0 अध्यक्ष ने उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समाज के कमजोर वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि आंगनबाड़ी व्यवस्था महिला एवं बाल विकास की आधारशिला है, जो कुपोषण मुक्ति, बच्चों के समुचित पोषण एवं गर्भवती/धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ऐसे परिवारों के लिए कार्य करती हैं, जो अपने बच्चों का समुचित पालन-पोषण नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी बहनें बच्चों के पोषण एवं देखभाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाती हैं, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्यकर्ताओं से कहा कि यह क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है, अतः वे पूरे मनोयोग एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा सभी नव नियुक्त आंगनबाडी सहायिकाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सभी लोग ईमानदारी से अपने दायित्वो और कर्तव्यों का शत प्रतिशत पालने करें।

इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

———-

जौनपुर 30 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा मशीनों के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानन्द झा , जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह सहित विभन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

———–

जौनपुर 30 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

मा० जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि की अध्यक्षता में, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक कुवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में जनपद कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के रहन-सहन, खान-पान, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।
अधिकारियों द्वारा बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
मा० जनपद न्यायाधीश द्वारा निर्देशित किया गया कि कारागार में निरुद्ध बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं।
जिलाधिकारी ने कारागार परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप होनी चाहिए।
इस दौरान दोष सिद्व दिव्यांग बन्दियों एवं विचाराधीन दिव्यांग बन्दियों को सहायक उपकरण पात्रता के आधार पर देने के निर्देश के क्रम में तीन दिव्यांग बंदियों को व्हीलचेयर व तीन को बैसाखी वितरित किए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, सीजीएम श्वेता यादव, जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
———

जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *